Vidhwa Pension Yojana : विधवा महिलाओं को मिलेगी पेंशन, ऐसे ले सकते हैं योजना का लाभ

Vidhwa Pension Yojana विधवा महिलाओं को मिलेगी पेंशन, ऐसे ले सकते हैं योजना का लाभ : आज हमारे देश में कई ऐसी विधवा महिलाएं हैं, जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। साथ ही वो सही ढंग से अपना जीवन यापन नहीं कर पा रही हैं। साथ ही उनको आर्थिक परेशानियों के चलते कई राशन से लेकर रहने तक की कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसी सभी महिलाओं के लिए केंद्र सरकार के साथ-साथ राज्य सरकारों ने विधवा पेंशन योजना ( Vidhwa Pension Yojana ) की शुरूआत की है। विधवा पेंशन योजना ( Widow Women Pension Scheme ) के जरिए देश की सभी पात्र विधवा महिलाओं को हर महिने पेंशन ( Monthly Pension ) दी जाएगी।

Vidhwa Pension Yojana

विधवा महिलाओं को मिलेगी पेंशन
विधवा महिलाओं को मिलेगी पेंशन

योजना ( Vidhwa Pension Yojana ) की खास बात ये है कि इसके जरिए वो अपना जीवन अच्छे बिता सकती हैं। इस योजना का लाभ केवल वही महिलाएं ले सकती हैं जो गरीबी रेखा से नीचे पति के मरने के बाद आपना जीवन यापन कर रही हैं। साथ ही सभी राज्यों की सरकारें अपने राज्य की विधवा महिलाओं को अलग पेंशन धनराशि आर्थिक मदद के तौर पर देती हैं। ये पेंशन राज्यों की उन महिलाओं को दी जाती है, जिसके पति की मृत्यु हो जाने के बाद वो कोई काम नहीं करती हो। इस योजना के तहत सरकार द्वारा दी जाने वाली धनराशि सीधे लाभार्थी विधवा महिलाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है। आवेदन करने वाली विधवा महिला के पास अपना बैंक खाता होना जरूरी है। साथ ही बैंक अकाउंट आधार कार्ड ( Bank Account Link With Aadhar Card ) से लिंक होना चाहिए।

Vidhwa Pension Yojana का उद्देश्य

केंद्र सरकार की विधवा पेंशन योजना ( Vidhwa Pension Yojana ) का मुख्य उद्देश्य देश की शहरी और ग्रामीण इलकों की विधवा महिलाओं को आर्थिक मदद देना है। जैसा की हम सभी जानते हैं कि पति की मृत्यु के बाद महिलाओं को कई आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा विधवा पेंशन योजना ( Widow Pension Scheme ) की शुरूआत की जाती है।

इस योजना के जरिए विधवा महिलाओं को सरकार द्वारा आर्थिक मदद दी जाती है, जिससे की वे अपना जीवन यापन कर सकें। इस योजना के जरिए विधवा महिलाएं आत्मनिर्भर और सशक्त बनेंगी। साथ ही उनकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा। अब इस पेंशन योजना के जरिए विधवा महिलाओं को अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए दूसरों पर निर्भर रहने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।

Vidhwa Pension Yojana की पात्रता

1. इस योजना का लाभ केवल देश की विधवा महिलाएं ही ले सकती हैं।
2. विधवा महिलाओं की उम्र 18 से 60 साल के बीच होनी चाहिए।
3. अगर पति की मृत्यु के बाद विधवा महिला का दोबारा विवाह हो चुका है तो वो इसका लाभ नहीं ले सकती।
4. अगर विधवा के बच्चे बड़े नहीं हैं या अगर वे बड़े हैं, लेकिन देखभाल नहीं कर सकते तो वो महिला लाभर्थी होगी।
5. अगर कोई विधवा महिला वयस्क नहीं है तो वो पेंशन पाने के लिए पात्र नहीं होगी।
6. साथ ही अगर कोई विधवा महिला काम करती हैं तो वो भी योजना की लाभर्थी नहीं होगी।

विधवा पेंशन योजना के लिए दस्तावेज

1. आधार कार्ड ( Aadhar Card )
2. पति की मृत्यु का प्रमाण पत्र ( Husband Death Certificate )
3. निवास प्रमाण पत्र ( Residence Certificate )
4. आय प्रमाण पत्र ( Income Certificate )
5. आयु प्रमाण पत्र ( Age Certificate )
6. बैंक अकाउंट पस्बुक ( Bank Account Passbook )
7. मोबाइल नंबर ( Mobile Number )
8. पासपोर्ट साइज फोटो ( Passport Size Photo )

विधवा पेंशन योजना के लिए आवेदन

अगर आप देश में रहने वाली विधवा महिलाओं में से एके हैं और सरकार की इस योजना ( Vidhwa Pension Yojana ) की पात्रा हैं साथ ही इसके लिए आवेदन कर लाभ उठाना चाहती हैं तो इसके लिए सबसे पहले आपको –

1. योजना की ऑफिसियल वेबसाइट ( sspy-up.gov.in ) पर जाना होगा।
2. वेबसाइट के होम पेज पर आपको Widow Pension के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
3. ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगले पेज पर आपको Apply Now पर क्लिक करना होगा।
4. इसके बाद अगले पेज पर Registration Form खुल जाएगा।
5. आपको अपने इस फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारियों को अच्छे से भरना होगा।
6. अब अपने सभी जरूरी दस्तावेजों को भी वहां अपलोड करना होगा।
7. फॉर्म भरने के बाद आपको सबमिट पर क्लिक करना होगा। ऐसे आपका आवेदन पूरा हो जाएगा।

Solar Charkha Yojana : महिलाओं को घर बैठे रोजगार देगी ये योजना, ऐसे उठा सकतें हैं लाभ