PM Fasal Bima Yojana : योजना के तहत होगी फसल की रक्षा और किसान की सुरक्षा, ऐसे उठाएं लाभ

PM Fasal Bima Yojana योजना के तहत होगी फसल की रक्षा और किसान की सुरक्षा, ऐसे उठाएं लाभ : केंद्र सरकार लगातर देश के किसानों ( Farmers ) के अच्छे भविष्य के लिए कई तरह के बड़े कदम उठा रही है, जिसके लिए सरकार द्वारा कई बड़ी योजनाओं की शुरुआत भी की गई है। उन्हीं में से एक प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना ( Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana ) भी है, जिसको देश के किसानों को सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। इस योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा किसानों की फसल खराब होने पर उन्हें बीमा कवर प्रदान किया जाता है, जिसका मतलब है कि फसल खराब होने पर किसानों को बीमा दावा राशि मिलेगी।

Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana For Farmers

PM Fasal Bima Yojana
PM Fasal Bima Yojana

इसे पूर्वर्ती योजनाओं जैसे नेशनल एग्री इंश्योरेंस स्कीम ( National Agri Insurance Scheme ) और मॉडिफाइड एग्री इंश्योरेंस स्कीम ( Modified Agri Insurance Scheme ) की जगह शुरू किया गया है, जिनमें काफी कमियां थी। प्राकृतिक आपदा के कारण फसल के नुकसान की भरपाई के लिए पुरानी योजनाओं में लंबी दावा प्रक्रिया के कारण किसानों ( Farmers Crops Scheme ) को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इसी कारण से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना ( PM Fasal Bima Yojana ) की शुरुआत की गई।

Fasal Bima Yojana का मुख्य उद्देश्य

सरकार की फसल बीमा योजना ( PM Fasal Bima Yojana ) के तहत प्रत्येक किसान की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए प्रीमियम राशि को काफी कम रखा गया है। अब तक, केंद्र सरकार ने इस योजना के द्वारा 36 करोड़ किसानों को बीमा कवर प्रदान किया है और 1.8 लाख करोड़ रूपए की बीमा क्लेम राशि किसानों को दी गई है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य है अधिक से अधिक किसानों को लाभ पहुंचाना, ताकि प्राकृतिक आपदा के कारण हुए नुकसान की भरपाई की जा सके।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( Prime Minister Narendra Modi ) द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना ( Prime Minister Crop Insurance Scheme ) को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य प्राकृतिक आपदा से हुए फसल नुकसान पर पीड़ित किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है, जिससे किसानों को नवीन और आधुनिक कृषि पद्धति को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके और किसानों की आय को स्थिर और उनकी खेती में निरंतरता सुनिश्चित हो सके। इस योजना के तहत सरकार द्वारा किसानों को फसलों के नुकसान पर अलग-अलग धनराशि प्रदान की जाती है। देश के किसान इस योजना के तहत आवेदन कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

PM Fasal Bima Yojana के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

अगर आप भी भारत के किसान ( Farmer ) हैं और सरकार की प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना ( Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana ) के तहत अपनी फसलों की रक्षा के लिए लाभ लेने के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे पहले आपको –

1. योजना की आधिकारिक वेबसाइट ( https://pmfby.gov.in/ ) पर जाना होगा।
2. होम पेज पर आपको Farmer Corner Apply for Crop Insurance yourself के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
3. अब आपके सामने Farmer Application पेज खुलेगा, जहां आपको Guest Farmer पर क्लिक करना होगा।
4. इसके बाद आपके सामने PMFBY Application Form खुलेगा।
5. अब इस फॉर्म में पूछी गई सारी जानकारी आपको ध्यान से भरनी होगी।
6. सारी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको नीचे दिया गया Captcha Code दर्ज करना होगा।
7. इसके बाद आपको Submit पर क्लिक करना होगा। ऐसे आपकी आवेदन प्रक्रिया पूरी होगी।

PMFBY की बीमा राशि और प्रीमियम ऐसे करें चेक

1. सबसे पहले PMFBY की आधिकारिक वेबसाइट ( https://pmfby.gov.in/ ) पर जाना होगा।
2. वेबसाइट के होम पेज पर आपको Insurance Premium Calculator पर क्लिक करना होगा।
3. अगले पेज पर आपको Calculate Premium की सभी जानकारी को दर्ज करना होगी।
4. जैसे फसल का सीजन (रबी/खरीफ), साल, स्कीम का नाम, अपने राज्य का नाम, जिला और फसल आदि का चयन करना होगा।
5. अब आपको अपने खेत का क्षेत्रफल हेक्टेयर में दर्ज करना होगा।
6. सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको Calculate पर क्लिक करना होगा।
7. ऐसा करते ही आपके सामने आपकी फसल बीमा राशि और उसके प्रीमियम की जानकारी आ जाएगी।

Majhi Kanya Bhagyashree Yojana : बेटी के जन्म पर मिलेंगे 50,000 रूपए, ऐसे उठाएं योजना का लाभ