Gram Parivahan Yojana खुद का वाहन खरीदने में सरकार करेगी मदद, ऐसे उठाएं लाभ : देश में कई लोग ऐसे हैं जो अपनी आर्थिक स्थिति के कारण खुद का वाहन खरीदने में समर्थ नहीं होते हैं। इस चुनौती को ध्यान में रखते हुए बिहार सरकार ने मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना ( Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana ) की शुरुआत की है। इस योजना के तहत राज्य निवासियों को खुद का वाहन खरीदने के लिए 50% की सब्सिडी प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना 2023 ( Chief Minister Village Transport Scheme ) के तहत उपयुक्तता के आधार पर 3 से 10 पहियों वाले वाहनों की खरीद पर सहायता दी जाएगी।
Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana Benefits
इस योजना ( CM Gram Parivahan Yojana ) के जरिए बेरोजगारी की स्थिति में सुधार होने की उम्मीद है, क्योंकि ज्यादातर लोग अब बस, ट्रक, कार आदि की खरीद कर सकेंगे। इससे उन्हें रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। बिहार सरकार ने इस योजना का प्रबंधन परिवहन निगम ( Management Transport Corporation ) के जरिए करने का निर्णय लिया है। इस योजना के तहत आवेदन करने के इच्छुक व्यक्तियों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा। अगर आप इस योजना के तहत आवेदन करना चाहते हैं, तो आपकी न्यूनतम उम्र 21 साल की होनी चाहिए।
Gram Parivahan Yojana का उद्देश्य
गांव में निवास करने वाले व्यक्तियों के लिए आधारभूत आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के लिए वाहन की जरूरत होती है। हालांकि वित्तीय कमजोरियों के कारण कई लोग वाहन खरीदने में असमर्थ रहते हैं। इस समस्या का समाधान करते हुए, बिहार सरकार ने 2023 में मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना ( Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana ) की शुरुआत की है, जिसके जरिए ग्रामीण लोगों को तीन या चार पहिया वाहन खरीदने पर सरकार द्वारा 50% की सब्सिडी प्रदान की जाएगी, जिससे उन्हें आर्थिक सहायता मिल सके।
बिहार मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना ( Bihar Chief Minister Village Transport Scheme ) के जरिए ग्रामीण लोगों को नौकरी के अवसर भी प्राप्त कराए जाने का प्रयास किया जाएगा। मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना ( Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana ) के तहत बेरोजगार अनुसूचित जाति ( SC ), अनुसूचित जनजाति ( ST ) और बेहद पिछड़े वर्ग ( EBC ) के व्यक्तियों को वाहन खरीदने के लिए सब्सिडी दरों पर ऑनलाइन आवेदन करने का अवसर है, जिसमें वे पंजीकरण कर सकते हैं और आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।
Gram Privahan Scheme के दस्तावेज और पात्रता
1. आवेदक बिहार राज्य का ग्रामीण निवासी होना चाहिए।
2. आधार कार्ड ( Aadhaar Card )
3. निवास प्रमाण पत्र ( Residence Certificate )
4. जाति प्रमाण पत्र ( Caste Certificate )
5. आय प्रमाण पत्र ( Income Certificate )
6. आयु प्रमाण पत्र ( Age Certificate )
7. शेक्षित योग्यता का प्रमाण पत्र ( Certificate of Educational Qualification )
8. मोबाइल नंबर ( Mobile Number )
9. ड्राइविंग लाइसेंस ( Driving License )
10. पासपोर्ट साइज फोटो ( Photo )
Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana के लिए आवेदन प्रक्रिया
राज्य के जो इच्छुक लाभार्थी राज्य सरकार की मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना ( Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana ) के तहत आवेदन करना चाहते है तो वो सबसे पहले –
1. बिहार सरकार परिवहन निगम की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
2. वेबसाइट के होम पेज पर आपको Transport Department पर क्लिक करना होगा।
3. इसके बाद आपको CMGPY के लिंक पर क्लिक करना होगा।
4. अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जिसमें आपको For Apply Online Seventh Phase पर क्लिक करना होगा।
5. अब नए पेज पर आपको सभी पूछी गई जानकारी को भरना होगा।
6. अब आपको Submit पर क्लिक करना होगा। ऐसे आप रजिस्ट्रेशन कर पाएंगे।
Gram Parivahan Yojana के लिए लॉगिन प्रक्रिया
1. अब आपको ऊपर दिए गए Login पर क्लिक करना होगा।
2. इसके बाद आपके सामने Login Form खुलेगा, जिसमें पूछी गई सारी जानकारी भरनी होंगी।
3. अब आपको Login पर क्लिक करना होगा।
4. इसके बाद आपको Fill Application Form पर क्लिक करना होगा।
5. जिसमें आपको पूछी गई सारी जानकारी भरनी होगी।
6. साथ ही सारे दस्तावेजों को अटैच करना होगा और Submit पर क्लिक करना होगा।
UP Pension Yojana : वृद्धों, विकलांग और विधवा महिलाओं को दी जाती है पेंशन सुविधा, ऐसे करें आवेदन