MP Kisan Kalyan Yojana : किसानों के लिए खुशखबरी आज खाते में आएंगे इतने पैसे; ऐसे करें चेक : मध्य प्रदेश ( Madhya Pradesh ) के किसानों को शिवराज सरकार बड़ी सौगात देने जा रही है. आज यानी 3 फरवरी को राज्य में मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान में स्वीकृति-पत्रों का वितरण के साथ 80 लाख किसानों ( Farmer ) के खाते में किसान कल्याण योजना की किसान सम्मान निधि डाली जाएगा. मध्य प्रदेश किसान कल्याण योजना ( MP Kisan Kalyan Yojana ) इस संबंध में मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को निर्देश जारी किए थे. ये पैसे खातों में सिंगल क्लिक में ट्रांसफर होगी. कार्यक्रम विदिशा में आयोजित किया गया है.
MP Kisan Kalyan Yojana
मध्यप्रदेश ( Madhya Pradesh ) सरकार ने राज्य के किसानों के लिए मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना चला रखी है। इस योजना के तहत किसानों को साल में दो बार 2000-2000 रुपए की राशि सीधे उनके खाते में भेजी जाती है। हाल ही में इस योजना से जुड़े करीब 73 लाख किसानों ( Farmer ) के खाते में 2000 रुपए की किस्त की राशि जारी की गई है। राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह राशि विदिशा में आयोजित एक कार्यक्रम में किसानों के खाते में ट्रांसफर कर दी है। इस पोस्ट में किसान भाइयों को मध्य प्रदेश किसान कल्याण योजना ( MP Kisan Kalyan Yojana ) में जारी की गई किस्त की राशि खाते में चेक करने का तरीका, योजना से होने वाले लाभ और नए किसान योजना से कैसे जुड़ सकते हैं इन सब बातों की जानकारी आपको दे रहे हैं।
किसानों के खाते में ट्रांसफर किए 1 हजार 465 करोड़ रुपए
राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा जिले में आयोजित एक कार्यक्रम में किसानों ( Farmer ) के खाते में मध्य प्रदेश किसान कल्याण योजना ( MP Kisan Kalyan Yojana ) की दूसरी किस्त जारी कर दी है। मुख्यमंत्री ने राज्य के करीब 73 लाख किसानों के खाते में 1 हजार 475 करोड़ रुपए की राशि सिंगल क्लिक के जरिेये ट्रांसफर की। इसी के साथ मुख्यमंत्री ने यहां 80 करोड़ 95 लाख 21 हजार रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया।
किसानों को मिला 2 लाख 25 हजार 837 करोड़ रुपए का लाभ
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में किसानों ( Farmer ) के लिए चल रही योजनाओं से किसानों को लाभ हो रहा है। हमारी सरकार किसान हितैषी सरकार है। हमारी मध्यप्रदेश ( Madhya Pradesh ) सरकार ने पिछले सवा साल में फसल बीमा, राहत राशि उद्यानिकी, सोलर पंप और बिजली सब्सिडी जैसी कई योजनाओं के जरिये राज्य के किसानों के खाते में करीब 2 लाख 25 हजार 837 करोड़ रुपए भेज हैं।
किसानों को मिलना शुरू होंगे 22 हजार रुपए हर साल
मध्यप्रदेश ( Madhya Pradesh ) ने बताया कि किसान परिवार को अभी तक 6 हजार रुपए केंद्र सरकार की ओर चलाई जा रही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से मिलते हैं और 4 हजार रुपए मध्य प्रदेश किसान कल्याण योजना ( MP Kisan Kalyan Yojana ) के जरिये राज्य सरकार देती है। इस तरह योजना से जुड़े हुए राज्य के किसानों को कुल 10,000 रुपए मिलते हैं। अब राज्य सरकार इन किसान परिवारों को 12-12 हजार रुपए लाडली बहना योजना के तहत प्रदान करेगी। इस तरह किसान ( Farmer ) परिवार को हर साल 22,000 रुपए मिलना शुरू होंगे।
MP Kisan Kalyan Yojana से लाभ
राज्य सरकार की ओर से मध्य प्रदेश किसान कल्याण योजना ( MP Kisan Kalyan Yojana ) चलाने का मुख्य उद्देश्य किसानों की आर्थिक रूप से मदद करना है। इस योजना के तहत किसानों को हर साल दो बार रबी और खरीफ सीजन से पहले किस्त की राशि उनके खातों में ट्रांसफर की जाती है। इस योजना का सबसे बड़ा लाभ किसानों ( Farmer ) को यह है कि इस योजना के लाभार्थियों को पीएम किसान योजना के तहत किसान सम्मान निधि की किस्त भी मिलती है। इस तरह इन दोनों योजनाओं से यहां के किसानों को सीधे तौर पर हर साल 10 हजार रुपए की आर्थिक मदद दी जाती है। क्योंकि इस योजना के लिए वहीं किसान पात्र माने गए हैं जो मध्यप्रदेश ( Madhya Pradesh ) पीएम किसान योजना के तहत सम्मान निधि का लाभ प्राप्त कर रहे हैं।
Post Office Gram Suraksha Scheme : 1500 रुपये महीने का निवेश करके कमाएं 35 लाख रुपये