Atmanirbhar Bharat 3.0 क्या नया है आत्मनिर्भर भारत अभियान 3.0 में? जानें पूरी डिटेल्स : साल 2020-21 में कोराना महामारी ( COVID 19 ) के चलते पूरे देश में लॉकडाउन लगा, जिसके चलते देश की अर्थव्यवस्था और लोगों की जिंदगी पर काफी गहरा असर पड़ा। हालांकि, अब देश की अर्थव्यवस्था पटरी पर आ चुकी हैं, लेकिन बेरोजगारी और महंगाई की समस्या से लोग अब भी बेहद परेशान हैं। इस संकट को दूर करने के लिए साल 2020 में शुरू हुई आत्मनिर्भर भारत अभियान योजना ( Atmanirbhar Bharat Abhiyan ) को नया रुप दे दिया गया है।
Atmanirbhar Bharat 3.0 Benefits
अब आत्मनिर्भर भारत अभियान 3.0 ( Atmanirbhar Bharat Abhiyan 3.0 ) के तौप पर आया है। इस अभियान ( ABAY 1.0 ) का पहला चरण आत्मनिर्भर भारत अभियान 1.0 है, जिसे सफलतापूर्वक पूरा किया गया है। इसके बाद भारत सरकार ने आत्मनिर्भर भारत अभियान 2.0 ( Atmanirbhar Bharat Abhiyan 2.0 ) और आत्मनिर्भर भारत अभियान 3.0 ( Atmanirbhar Bharat Abhiyan 3.0 ) की शुरुआत की है। आत्मनिर्भर भारत अभियान देश को कोरोना संकट से नुकसान से बाहर निकालने का उद्देश्य रखता था। अब तक आत्मनिर्भर भारत के 2 चरण पूर्ण हो चुके हैं।
क्या है आत्मनिर्भर भारत अभियान 3.0?
सरकार ने अब आत्मनिर्भर भारत अभियान ( Atmanirbhar Bharat Abhiyan 3.0 ) का तीसरा चरण, आत्मनिर्भर भारत अभियान 3.0, शुरू किया है। इसमें 12 नई योजनाएं शुरू की गई हैं जो देश की इकोनॉमी को आगे बढ़ाने में मदद करेंगी। आत्मनिर्भर भारत अभियान 3.0 के अंतर्गत सभी क्षेत्रों, जैसे नौकरी और व्यवसाय को कवर किया गया है।
ये अभियान में तीसरे चरण के लिए धनराशि केवल उन राज्यों को प्रदान की जाएगी जो सरकार द्वारा चार सुधारों में से कम से कम तीन सुधारों को लागू करते हैं। इन चार सुधारों में शामिल हैं – वन नेशन वन राशन कार्ड ( One Nation One Ration Card ), इज ऑफ डूइंग बिजनेस रिफॉर्म ( Ease of Doing Business Reform ), अर्बन लोकल बॉडीज/यूटिलिटी रिफॉर्म ( Urban Local Bodies/Utility Reform ) और पावर सेक्टर रिफॉर्म ( Power Sector Reform )।
Atmanirbhar Bharat 3.0 का उद्देश्य
जैसा कि सभी जानते हैं कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण देश में लॉकडाउन लगा था। इस माहामारी के परिणामस्वरूप देश के नागरिकों की आर्थिक स्थिति बहुत ही प्रभावित हुई थी। इस आर्थिक संकट को सुधारने के लिए सरकार ने आत्मनिर्भर भारत अभियान ( Atmanirbhar Bharat Abhiyan ) की शुरुआत की थी। आत्मनिर्भर भारत के जरिए कई तरह की योजनाएं देश के नागरिकों के लिए शुरू की गई थीं, जिससे देश की आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके।
आत्मनिर्भर भारत अभियान ( Self-Reliance India Campaign ) का मुख्य उद्देश्य देश की आर्थिक स्थिति को सुधारना है ताकि देश की इकॉनॉमी पुनः प्रारंभिक स्थिति में वापस आ सके। आत्मनिर्भर भारत से हमारे देश मे उद्योगों की संख्या मे वृद्धि होगी। हमारे देश को और देशो से सहायता कम लेनी होगी। हमारे देश मे रोजगार के अधिक अवसर पैदा होगें। इससे देश मे बेरोजगारी के साथ-साथ गरीबी से मुक्ति मे सहायता मिलेगी।
ABA के तहत बजट
आत्मनिर्भर भारत 3.0 ( Atmanirbhar Bharat Abhiyan 3.0 ) में भारत सरकार द्वारा किए जाने वाले कुल खर्च की राशि 2.65 लाख करोड़ रुपए है। इसके साथ ही COVID-19 महामारी के लिए भारत सरकार द्वारा किए जाने वाले प्रोत्साहन उपायों का कुल खर्च लगभग 17.16 लाख करोड़ रुपए है, जबकि भारत सरकार और Reserve Bank of India ( RBI ) द्वारा कुल प्रोत्साहन राशि 29.87 लाख करोड़ रुपए है, जो भारत की जीडीपी का 15% है।
Atmanirbhar Bharat Abhiyan के लिए ऑनलाइन रजिस्टर प्रक्रिया
अगर आप भी सरकार की इस बड़ी खास आत्मनिर्भर भारत अभियान ( Atmanirbhar Bharat Abhiyan ) के तहत लाभ पाने के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे पहले –
1. ABAY की आधिकारिक वेबसाइट ( https://aatmanirbharbharat.mygov.in/ ) पर जाना होगा।
2. अब होम पेज आपको Registered के लिंक पर क्लिक करना होगा।
3. अब अगले पेज पर आपको पूछी गई सारी जानकारी जैसे आपका नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर आदि दर्ज करना होगा।
4. इसके बाद आपको Create New Account के लिंक पर क्लिक करना होगा।
5. इस तरह आप आत्मनिर्भर भारत अभियान ( Self-Reliance India Campaign ) के पोर्टल पर खुद को रजिस्ट्रेशन कर पाएंगे।
PM Ayushman Bharat Yojana : लाभार्थी परिवारों को मिलेगा 5 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा, ऐसे करें आवेदन