PF Interest Rate 2023 Update : PF पर मिलेगा 8.15% तक का ब्याज, 2022-2023 के लिए 0.05% बढ़ाया

PF Interest Rate 2023 Update PF पर मिलेगा 8.15% तक का ब्याज, 2022-2023 के लिए 0.05% बढ़ाया : पब्लिक प्रोविडेंट फंड ( Public Provident Fund ) ब्याज दर एक सरकारी योजना है जो भारतीय कर्मचारियों के लिए बनाई गई है। ये निधि व्यवस्था एक देयक योजना के रूप में काम करती है, जिसमें कर्मचारी अपनी सैलरी से एक निश्चित भाग को योजना में जमा करते हैं और उन्हें उनके रिटायरमेंट के बाद उन्हें लाभ प्रदान किया जाता है। पीएफ ब्याज दर ( PF Interest Rate ) सरकार द्वारा समय-समय पर बदल सकती है और ये ब्याज दर सालाना निर्धारित की जाती है। सरकार ने वित्त वर्ष 2022-23 ( FY 2022-23 ) के लिए प्रोविडेंट फंड (PF) अकाउंट पर 8.15% ब्याज को मंजूरी दे दी है।

Provident Fund Interest Rate Update

PF Interest Rate 2023 Update
PF Interest Rate 2023 Update

एम्प्लॉइज प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन ( Employees Provident Fund Organization ) ने मार्च में ब्याज दरें 0.05% बढ़ाने की सिफारिश की थी। यानी अगर आपके 1 लाख रुपए जमा है तो इस पर साल में 8,150 रुपए का ब्याज मिलेगा। EPFO ने, 24 जुलाई को इसका ऑर्डर जारी किया। देश के 6 करोड़ से ज्यादा कर्मचारी PF के दायरे में आते हैं। EPFO एक्ट के तहत कर्मचारी की बेसिक सैलरी प्लस DA का 12% PF अकाउंट में जाता है। कंपनी भी कर्मचारी की बेसिक सैलरी प्लस DA का 12% कॉन्ट्रीब्यूट करती है। कंपनी के 12% कॉन्ट्रीब्यूशन में से 3.67% PF अकाउंट में जाता है और बाकी 8.33% पेंशन स्कीम में जाता है।

1952 में 3% ब्याज से शुरुआत हुई थी

साल 1952 में पब्लिक प्रोविडेंट फंड ( Public Provident Fund ) पर ब्याज दर केवल 3% थी। हालांकि, इसके बाद इसमें बढ़ोतरी हुई। पहली बार साल 1972 में ये 6% के ऊपर पहुंची। साल 1948 में ये पहली बार 10% के ऊपर पहुंची। पीएफ धारकों ( PF Holders ) के लिए सबसे अच्छा समय साल 1989 से 1999 तक था। इस दौरान पीएफ पर 12% ब्याज मिलता था। इसके बाद ब्याज दर में गिरावट आनी शुरू हो गई। साल 1999 के बाद ब्याज दर कभी भी 10% के करीब नहीं पहुंची। साल 2001 के बाद से ये 9.5०% के नीचे ही रही है। पिछले सात सालों से ये 8.5% या उससे कम रही है।

यहां समझें PF पर अब कितना ज्यादा मिलेगा ब्याज

आपके प्रोविडेंट फंड अकाउंट ( Provident Fund Account ) में 31 मार्च 2023 तक कुल 5 लाख रुपए जमा हैं। अगर 8.10% की दर से ब्याज मिलता तो 5 लाख पर आपको 40,500 रुपए ब्याज के रूप में प्राप्त होते। हालांकि, अब ब्याज दर ( PF Interest Rate 2023 Update ) को 8.15% बढ़ाने के बाद आपको 40,750 रुपए मिलेंगे।

फाइनेंशियल ईयर के आखिर में तय होती है ब्याज दर

पीएफ ( Provident Fund Interest Rate ) में ब्याज दर के फैसले के लिए सबसे पहले वित्तीय निवेश और लेखा समिति की बैठक होती है। ये इस वित्तीय वर्ष ( Financial Year ) में जमा हुए पैसों के बारे में हिसाब देती है। इसके बाद केंद्रीय पेंशन बोर्ड ( Central Pension Board ) की बैठक होती है। सीबीटी के निर्णय के बाद वित्त मंत्रालय ( Finance Ministry ) की सहमति के बाद ब्याज दर लागू किया जाता है। ब्याज दर का निर्णय वित्तीय वर्ष के आखिर में होता है।

क्या है Provident Fund?

प्रोविडेंट फंड ( Provident Fund ) एक खास तरह का निवेश फंड ( Investment Fund ) है, जो कई तरह के निवेशकों के द्वारा एकत्रित पैसे का प्रबंधन करता है। इसमें एक विशेष प्रबंधक कंपनी उपस्थित रहती है, जो इन निवेशकों के पैसे को कई तरह की वित्तीय उपकरणों में निवेश करती है। जैसे – Stock, Bond और Other Investment Indicators। इसका मुख्य उद्देश्य निवेशकों को ज्यादातर लाभ उठाने में मदद करना होता है, जोकि ज्यादातर व्यक्ति अकेले नहीं कर पाते हैं। ये निवेशकों को कई तरह के ऑप्शन्स के साथ निवेश करने की सुविधा प्रदान करता है, जिससे उन्हें अपने वित्तीय लक्ष्यों को पूरा करने में मदद मिल सके।

Aadhar Card Lost : खोए हुए आधार कार्ड को ऐसे पा सकते हैं वापस, ये है प्रोसेस