Chanakya Niti चाणक्य नीति की ये बातें अपने जीवन में जरूर अपनाएं : भारत के इतिहास में एक महान विद्वान के रूप में आचार्य चाणक्य ( Acharya Chanakya ) को जाना जाता है। वे एक महान तत्वज्ञानी होने के साथ साथ अर्थशास्त्र तज्ञ और एक महान राजकारणी भी थे। उन्होंने अपनी बुद्धिमत्ता के जरिए चंद्रगुप्त मौर्य ( Chandragupta Maurya ) को मगध का राजा बना दिया और इस तरह से मगध राज्य के शासक द्वारा उनका जो अपमान हुआ था उसका बदला उन्होंने लिया था। चाणक्य ने जीवन के सभी पहलुओं पर गहन अध्ययन किया और आज भी उनकी सारी बातें जैसे चाणक्य नीति ( Chanakya Niti ) हमारे जीवन में बेहद महत्वपूर्ण सिद्ध हो सकती हैं।
Chanakya Niti In Hindi
उनके द्वारा लिखी चाणक्य नीति ( Chanakya Niti ) भारतीय साहित्य का एक महत्वपूर्ण ग्रंथ है, जिसमें उन्होंने समाज, राजनीति और धर्म के मामलों पर उपदेश दिए हैं। इस ग्रंथ में 17 अध्याय हैं, जिनमें उन्होंने अनेक सी बातें बताई हैं। ये ग्रंथ ( Chanakya Niti In Hindi ) आज भी महत्वपूर्ण है और लोग इससे लेकर नयी सोच और नयी दृष्टिकोण प्राप्त कर सकते हैं। इससे हमें जीवन के बारे में बहुत सी बातें पता चलती हैं और हमें जीवन जीने के लिए सही राह मिलती है। आज के इस आर्टिकल के जरिए हम आचार्य चाणक्य जी द्वारा बताई गई ऐसी बातें बताएंगे, जिन्हें अपने जीवन में अपनाकर आप अपने जीवन को सफल बना सकते हैं।
दूसरों की गलतियों से सीखें | Chanakya Niti
आचार्य चाणक्य ( Acharya Chanakya ) कहते हैं कि हमें अक्सर ये बताया जाता है कि हमें अपनी पिछली गलतियों से सीखना चाहिए और आगे उन गलतियों को नहीं दोहराना चाहिए और ये बात सही भी है, लेकिन चाणक्य नीति ( Chanakya Niti ) के अनुसार हमें ना केवल अपनी गलतियों से बल्कि दूसरों की गलतियों से भी सीख लेनी है और हमें वो गलतियां नहीं करनी है जो दूसरों ने की। इससे आप पहले से ही उन गलतियों के प्रति और उनसे होने वाले नुकसान के प्रति सतर्क हो जाएंगे।
अनुशासन में रहें | Chanakya Niti In Hindi
चाणक्य नीति ( Chanakya Niti ) के मुताबिक, आप चाहे कितनी भी कोशिश कर लो, लेकिन आपमें अनुशासन ( Discipline ) में नहीं है तो आप अपनी जिंदगी में पीछे रह जाएंगे, क्योंकि अनुशासन से में रहने से हमे अपने सभी ज़रूरी काम समय पर पूरा कर पाते हैं। अपने तय किए गए लक्ष्य पर एक गाढ़ेपन ( Consistency ) के साथ काम कर पाते हैं। हम खुद पर नियंत्रण रख पाते हैं। हम खुद को और अपने आने वाले भविष्य को और ज्यादा बेहतर बना पाते हैं और अपनी जिंदगी में सफल बन पाते हैं। इसलिए चाणक्य नीति ( Chanakya Neeti ) के अनुसार हर इंसान को अनुशासन में रहना जरूरी है।
अच्छी संगत में रहेंऑ | Ethics Of Chanakya
हम जिस तरह के लोगों की संगत में रहते हैं। हम भी उन्हीं की तरह बन जाते हैं, मतलब की उनकी सोच, उनकी आदतें, उनके व्यवहार और रहन-सहन का तरीका, ये सारी चीजें हम में आ जाती हैं। इसलिए चाणक्य नीति ( Ethics Of Chanakya ) के मुताबिक, आपको अच्छी लोगों की संगत में रहना चाहिए। अगर आप अच्छे लोगों की संगत में रहते हैं तो आप भी उनकी अच्छी आदतें अपनाएंगे। आपका भी बर्ताव उनकी तरह अच्छा हो जाएगा और आपकी सोच भी अच्छी हो जाएगी। वही अगर आप बुरे लोगों की संगत में रहते हैं तो आप भी उनकी तरह बुरी आदतों में फस जाएंगे। उनकी तरह बुरा बर्ताव करेंगे और आपकी सोच भी बुरी बन जाएगी।
हमें अपने रहस्य बताने नहीं चाहिए | Chanakya Neeti In Hindi
चाणक्य नीति ( Chanakya Niti ) के मुताबिक अक्सर बहुत से लोग अपनी जिंदगी की कुछ ऐसी बातें या ऐसे रहस्य लोगों को बता देते हैं जो उन्हें नहीं बताने चाहिए, क्योंकि कल को लोग आपके इसी बात का फायदा उठाकर आपका नुकसान कर सकते हैं या फिर आपको धोखा दे सकते हैं। इसलिए चाणक्य नीति ( Chanakya Neeti ) के अनुसार आपको अपने जीवन के रहस्य किसी को नहीं बताने चाहिए। इसके अलावा आपकी जो भी कमजोरियां हैं। उसके बारे में भी लोगों को और खासकर अपने दुश्मन या प्रतिद्वंद्वी को नहीं बताना है, क्योंकि वे लोग आपकी कमजोरियों का फायदा उठाकर आपको नियंत्रण में रखने की कोशिश कर सकते हैं या फिर आपका किसी प्रकार नुकसान कर सकते हैं।
Chanakya Niti : महिलाओं को लेकर क्या कहते हैं चाणक्य, यहां जानें